Saturday, July 4, 2015

Thanks Giving



Thank you to all who did not  help and  support me 
when I needed  a  companion, 
so that I  gather courage  to do on my own.

Thank  you to all  who did not  give your hand 
to stop me from stumbling to fall , 
so that I collect  strength  to  raise  myself high .

Thank you to all who did not walk beside  me
to travel the uneven roads of  life, 
so that  I enlighten my path to walk alone. 

Sunday, May 31, 2015

यात्रा


.


हर रोज़ नया कुछ सीखती हूँ मैं 
हर रोज़ खुद मैं कुछ ढूढ़ती हूँ मैं 
हर रोज़ खुद को सुधारती हूँ मैं 
हर रोज़ थोड़ा आगे बढ़ती हूँ मैं 
बस यही है  मेरी यात्रा 
मन से अंतर्मन तक 
खुद को पाने की 
खुद को समझने की 
खुद को पूर्ण करने की


Stay away




If I don't accept your flirtuous ways, I am labelled as ,'nakhrewali'.
If I don't fall prey to your tricky love games, I am labelled as ,'chalu'.
If I don't agree to all your whims and fancies ,I am labelled as , 'ziddi'.
If I don't say 'yes' every time and everything you ask me to do, I am labelled as ,'moody'.


If I am frank and broad minded , that doesn't mean I am available.
If I am simple and naive, that doesn't mean you can play with my sentiments.
If I am good looking and smart ,that doesn't mean you can lust after me.
If I am lone and solitary, that doesn't mean you are invited to follow me.


Stay away , if you can't look at me with dignity.
Stay away, if you can't respect my thoughts and ideas.
Stay away, if you can't treat me as fellow human being.
Stay away, if your ego bites you to see me succeed independently.
Stay away, if you can't accept me as a woman, a human being just like you.

Tuesday, April 14, 2015

जल तरंग




खामोश  है  जल, खामोश  गगन  है 
मन  में पर एक उथल - पुथल  है 
क्या  आज  फिर उतरेगा  चाँद पानी  में 
अपनी चांदनी  को  छेड़ने 
या  मचलती  रहेगी  बस  यूँ ही लहरों   पर 
उचक उचक  कर चाँद को   छूने की  चाह  में 
और  भिगोती  रहेगी  खुद  अपने  आप को 
अपनी  आरज़ूओं  की जल  तरंगो  में 



Saturday, April 4, 2015

माँ मुझको एक तारा दे दे



माँ मुझको एक तारा दे दे 
सबसे ऊंचा सबसे प्यारा 
कौन सा वाला ??
वो माँ , वो जो ऊपर सबसे
अपनी खिड़की पर टांगूंगा
मुझसे कोई नहीं खेलता
सब बच्चे कहते तू कौन ?
नहीं तेरे पास है कोई खिलौना
न बिजली की रेल ना गाडी
न हंसने वाली गुड़िया जापानी
सबके पापा रोज़ हैं लाते
नयी नयी चीज़ें दिखलाते
मेरे पापा दूर गगन में
उनसे कह एक तारा दिलवा दे
फिर मैं सबको दिखलाऊंगा
मेरा भी कुछ मान करा दे
.
.
बेटा वो तारा तो दूर गगन पर
तू बन सकता खुद एक तारा
तेरा सुन्दर रूप सलोना
उससे बढ़कर, कर मन उजियारा
ह्रदय में रख ममता अपनों की
जीवो से कर प्यार अपार
सबकी मदद को हाथ बढा
किसी के दुःख में बनो सहारा
नर - नारी का मान करो
मीठा बोलो सत्कर्म करो
वाणी पर संयम रक्खो
क्रोध , द्वेष से दूर रहो
ज्ञान से चित्त में प्रकाश भरो
तुम चमकोगे तारा बनकर
इस धरती का उज्जवल तारा
उस तारे से बढ़कर न्यारा
.
--- मंजरी ---

Sunday, March 29, 2015

" मौसम "



तेरी याद का मौसम आता है हर रोज़ मेरे वीराने में
कुछ फूल बिछा कर जाता है मेरी उजड़ी हुयी मजारो पर

जब शाम सुनहरी ढलती है और स्याह अँधेरा भरता है 
तेरी याद के दीपक जल जल कर मेरी रात को रोशन करते है

है चाँद मैं भी वो आब कहाँ जो थाम सके मेरी नज़रों को
वो ठहर गयीं लब -ए -तस्वीर तेरी ,कहीं बोल पड़े अनजाने में


Tuesday, November 11, 2014

जगह




विज्ञान  की  तरक्की  बड़ी  होती  गयी 
और  दुनिया  छोटी होती गयी 
अचानक  वह  बचपन की  सखियों  का झुण्ड 
फिर  से सामने   आया तो  जैसे 
बाल  सुलभ  मंन  प्रफुल्लित  हो  उठा 
और  यादें ताज़ा  हो  चिहुक  उठीं 

पहली  तस्वीर बचपन की जिसमे 
एक दुसरे  से ज्यादा नज़र आने की   होड़ मैं
एक दुसरे  पर लदी   सखियाँ 
और  कोने मैं   चुपचाप खड़ी  मैं 
फिर  से  उस एहसास को ज़िंदा कर गयी 
की उस  दुनिया मैं मेरी  जगह  नहीं थी 


 चमचमाती गाड़ियों   से इठलाती  आती  लड़कियां 
और साथ  मैं बैग लिए  सर  झुकाये ड्राइवर 
वहीँ  पिताजी  की  पुरानी पतलून   से  बने  
बस्ते को थामे सकुचाती आती  मैं 
चिड़िया सी  चहकती , हंसी ठिठोली  करती सखियाँ 
और  चुप चुप सब देखती खामोश मैं 


बचपन  के साथ लौट   आई फिर  कुछ  यादें 
कुछ किस्से, कुछ  लम्हे और  संकुचित  तजुर्बे 


कल   और आज  के  वक्त को  जोड़ती 
एक  और नयी  तस्वीर  और वही सारी  सखियाँ  
अमीर घरों  की बहुएं ,कुछ  डॉक्टर, कुछ इंजीनियर
सफलता  और  जीत  के परचम को छूती 
आधुनिक  और आला  दर्जे  के साजो सामान  से सुसज्जित 
 चेहरे पर उसी गर्व  के साथ  मुस्कुराती 


पर  इस  तस्वीर मैं  नहीं  हूँ मैं 
होना मेरा जरूरी  भी नहीं 
जरूरी  है ये बात  , ये एहसास 
की   उस दुनिया  मैं मेरी जगह 
कल  भी  नहीं थी 
और आज  भी  नहीं  है