Thursday, August 4, 2016

जिद्दी








कल फिर उसे मैंने रंगे हाथों पकड़ा था
ऊपर के कमरे के स्टोर रूम से 
और मेरी आवाज़ सुनते ही
घबरा कर सरपट भागी थी
आज फिर वो दबे पाँव आयी है
मुझसे नज़रे चुराते चुराते
कमरे की अलमारी के बगल में
खिड़की के परदे के पीछे छुपी है
शायद इंतज़ार है एक मौके का
की कब मैं बाहर जाऊं
और वो चुपचाप ऊपर चढ़ जाए
.

हैरान हूँ मैं उसकी दिलेरी पर
मेरी इतनी कड़ी पहरेदारी के बावजूद
हर रोज़ किसी न किसी तरह
वो अपनी कोशिश में कामयाब हो जाती है
और अंदर आने के रास्ते ढूंढ निकालती है
ये उसकी लगन है, या न हार जाने की जिद
हर बार एक नयी उम्मीद लिए
अमरुद के पेड़ से छलांग लगाते हुए
किसी अधखुली खिड़की,
या दरवाजे की ओट से घर के अंदर
फिर दाखिल हो जाती है
.
मुंह में रुई का फाहा दबाये
एक घरोंदे को बंनाने का अरमान लिए
मुझे रोज़ यही प्रेरणा देने
की कोई कितने भी रोड़े अटकाता रहे
मंज़िल तक पहुँचने की चेष्टा में
प्रयासरत आगे बढ़ते ही रहे
बिना हार माने, दृढ़ निश्चय के साथ
चाहे रास्ते बदल बदल कर ही सही
एक रास्ता बंद हुआ तो क्या
कहीं कोई दूसरी खिड़की
या दरवाजा फिर खुला मिलेगा

.
वो मेरी गुरु , एक प्यारी सी
भूरी - काली, चंचल , जिद्दी गिलहरी ।

Monday, April 11, 2016

सुखन -ए -शम्मा








शब-ए -रहगुज़र में आसान है क़दमों का सफर 

एक सुखन -ए -शम्मा से रोशन है क़ायनात मेरी

Monday, February 29, 2016

मैं और तुम




मैं और तुम गर साथ में होते
होती क्या , हर पल तकरार

मंडी में हर सब्जी के ऊपर
क्या होती थी खींचा-तान
तुम बैगन के गुण समझाते
मैं कद्दू का मोल बताती
अंत में लाते भिन्डी- आलू
बैगन -कद्दू वही ताज आते

मैं कहती कुछ लाना है
तुम कहते नहीं जाना है
फिर तुम मुझको खुद ले जाते
मैं कहती अब क्यों जाना है ?
लड़ते-झगड़ते जाते थे
पर हँसते-हँसते आते थे

कभी प्रेम की होती फुहार
कभी मीठी-मीठी मनुहार
कभी रूठते, कभी मनाते
एक दुसरे पर झल्लाते
पर आने वाली हर मुश्किल में
डट कर साथ खड़े हो जाते

जीवन में खट्टी -मीठी बातों के
सिरे-सिरे मिल जाते थे
कुछ बातों के मतलब होते
कुछ बेमतलब के मनमुटाव
पर इस सारी नोक - झोंक में
होते कितने अच्छे पल
मैं और तुम गर साथ में होते
होती थी हर पल झंकार

मंजरी

Thursday, February 18, 2016

एकभूत



बिखर जाने दो इन हवाओं में 
की समन्वय हो जाऊं 
सृष्टि के कण कण से,
और एकभूत हो जाऊं
 परम ब्रह्म में ...... 

तुलसी




हर घर मैं एक तुलसी की ज़रुरत है 

मंजरी को तो चहुँ और बिखरना ही होगा 


रोपने को प्रेम और विश्वास का पौधा 


मंजरी को तो धरती में रमना ही होगा

Monday, January 25, 2016

बहती हवा के संग






चुरा के कुछ रंग फूलों के चुपके से
कुछ टुकड़े उन टूटे सितारों के लगा कर
फिर निकल पड़ी मैं अपनी चुनरी को सजा कर
हवा के संग बहती , बतियाती- मुस्काती
अपनी ही किसी धुन मैं मगन , मांग के चहक 
थोड़ी सी, उडते पंछियों से उधार। ...


Sunday, August 16, 2015

Complete Freedom





Let your body be free from all desires,
false pretence and artificiality.

Let your thoughts be free from egoism,
ignorance and obnoxiousity.
Let your mind be free from all fears ,
mental boundaries and discriminity.
Let your soul stir free from lethargy,
apathy and magnetism of negativity.
And then you celebrate the
COMPLETE FREEDOM
The freedom of your body,
mind and spirit.